उत्तराखंडखास खबरें

केदारनाथ धाम में सर्दी का सितम, रात में गिर रहा तापमान, श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत ने शुरू की अलाव की व्यवस्था

रुद्रप्रयाग। हिमालय में विराजमान विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के समय तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से धाम परिसर में अलाव की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद के बीच प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
केदारनाथ धाम में मौसम अब पूरी तरह सर्द हो गया है। दिन के मुकाबले रात के समय तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे धाम में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा धाम परिसर में अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिल सके।

वहीं, केदारनाथ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है। यात्रा के समापन से पहले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है और यात्रा व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को जहां एक ओर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन और नगर पंचायत की व्यवस्थाएं उन्हें राहत देने में जुटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!