
सीतापुर में महिलाओं का अवैध शराब के खिलाफ आक्रोश, चाय की दुकान से 82 पव्वे पकड़कर किए नष्ट
फाटा ( रूद्रप्रयाग)। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सीतापुर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला। सीतापुर कोणगढ़ की महिलाओं ने महिला मंगल दल के नेतृत्व में एक चाय की दुकान से 82 पव्वे अवैध शराब पकड़कर नष्ट कर दिए। इस दौरान महिलाओं ने मौके पर पहुंची पुलिस को भी खरी-खोटी सुनाई और अवैध शराब की बिक्री पर नाराजगी जताई।
केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सीतापुर में अवैध शराब को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। कोणगढ़ की महिलाओं ने एक चाय की दुकान पर कार्रवाई करते हुए वहां से 82 पव्वे शराब पकड़ी। इस दौरान ढाबा संचालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिलाओं ने शराब को नष्ट कर दिया। महिलाओं की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
इस दौरान महिलाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं ने मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी अपनी नाराजगी जाहिर की और पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने पुलिस से देर रात्रि में भी गश्त लगाने की मांग की। महिलाओं का यह कदम क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर उनके विरोध को दर्शाता है। अब देखना होगा कि पुलिस और संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
इस दौरान महिला मंगल दल अध्यक्ष जयंती देवी, रुद्रा देवी, चांदनी देवी सहित अन्य ग्रामीण महिला उपस्थित रहे।



