दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अंकिता भंडारी हत्याकांड की SIT जांच पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग

प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जांच पूरी होने तक शपथ ग्रहण रोकने की उठाई मांग
रुद्रप्रयाग। दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के तौर पर चर्चा में आए दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया है।
नरेंद्र सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंकिता भंडारी हत्याकांड की एसआईटी जांच को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को जांच की स्थिति और अब तक हुई कार्रवाई को सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट हो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने मांग की कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद की शपथ न दिलाई जाए। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।



