उत्तराखंडखास खबरेंगांवपर्यावरण

मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर ग्रामीणों से संवाद

मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर ग्रामीणों से संवाद

फाटा (रूद्रप्रयाग)। न्याय पंचायत क्षेत्र फाटा में मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति और उसकी रोकथाम को लेकर मंगलवार को विभिन्न गांवों में जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। Salim Ali Centre for Ornithology and Natural History (SACON) के वैज्ञानिकों एवं रिसर्च फेलो ने ग्राम मैखंडा, ब्यूंग, कोरखी, तरसाली, एवं न्यालसू रामपुर में ग्रामीणों के साथ संवाद कर वन्यजीवों की गतिविधियों और संघर्ष से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

गोष्ठी के दौरान वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही, मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं, इसके संभावित कारणों तथा ग्रामीणों पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने भी अपने क्षेत्र में वन्यजीवों से जुड़ी समस्याओं और गतिविधियों के बारे में विशेषज्ञों को अवगत कराया।

विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए वन्यजीवों के प्रति सावधानी बरतने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता और जागरूकता के माध्यम से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।

इस अवसर पर रिसर्च डॉ. शैखोम, संतोष, सज्जन प्रदीप, वन बीट अधिकारी राजेश रावत, राहुल रावत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!