उत्तराखंडगांवधार्मिक

नैणी डांडा में तीन दिवसीय महायज्ञ शुरू, कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

नैणी डांडा में तीन दिवसीय महायज्ञ शुरू,

कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, आज निकलेगी भव्य जलयात्रा

रुद्रप्रयाग। दशज्यूला क्षेत्र के आगर स्थित मां नैणी देवी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर तीन दिवसीय महायज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां नैणी देवी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नैणी डांडा स्थित मां नैणी देवी मंदिर में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महायज्ञ के पहले दिन कुंड खातिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बैंजी, कांडई और क्यूड़ी के वेदपाठी ब्राह्मणों ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष चतुर सिंह राणा ने बताया कि महायज्ञ को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भव्य जलयात्रा निकाली जाएगी। वहीं, अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव का समापन होगा।

महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर आगर की ग्राम प्रधान चंद्रकला देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह राणा, जमुना देवी, छत्र सिंह राणा, देवेंद्र फरस्वान, दिगंबर सिंह राणा, आचार्य सुकदेव नौटियाल, कलिका प्रसाद कांडपाल सहित दशज्यूला क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!