उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंसुरक्षा

रुद्रप्रयाग में क्यूडी मलास के बन्वालधार तोक पर मंडराया भूस्खलन का बड़ा खतरा

रुद्रप्रयाग में क्यूडी मलास के बन्वालधार तोक पर मंडराया भूस्खलन का बड़ा खतरा
रुद्रप्रयाग। जनपद में लगातार हो रही बारिश अब दूरस्थ गांवों के लिए भी बड़ा खतरा बनती जा रही है। अगस्त्यमुनि विकासखंड की ग्राम पंचायत क्यूडी मलास के बन्वालधार तोक में लगातार हो रहे भूस्खलन से एक परिवार पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। हालात ऐसे हैं कि मकान के आसपास की जमीन लगातार धंस रही है और शौचालय पूरी तरह जमींदोज हो गया है।

जनपद के अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत क्यूडी मलास के बन्वालधार तोक में लगातार हो रहा भूस्खलन ग्रामीणों की चिंता का कारण बन गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी दरक रही है और जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने लगी हैं।

भूस्खलन की चपेट में आकर एक परिवार का शौचालय पूरी तरह जमींदोज हो गया है, जबकि मकान के आसपास की जमीन भी लगातार खिसक रही है। इससे परिवार के सामने कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो मकान भी भूस्खलन की जद में आ सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने और आवश्यक राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!