उत्तराखंडखास खबरेंपर्यावरणफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

आगाज यूथ क्लब ने कार्तिक स्वामी में चलाया स्वच्छता अभियान,  पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ । भगवान कार्तिकेय की पावन तपस्थली कुमार लोक से स्कन्द नगरी तक आगाज यूथ क्लब श्रीनगर गढ़वाल की ग्वास-घिमतोली तल्लानागपुर यूनिट के छह सदस्यीय दल ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से युवाओं ने तीर्थ क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। युवाओं ने पैदल यात्रा मार्ग पर बिखरे प्लास्टिक, पॉलीथिन, पानी की बोतलों तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर उनका उचित निस्तारण किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों, पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों से अपील की कि देवभूमि की पवित्रता बनाए रखने के लिए कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें तथा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। क्लब के सचिव धीरज सिंह नेगी ने कहा कि हिमालय व कुमार लोक की प्राकृतिक संपदा और धार्मिक आस्था से जुड़े इन पावन स्थलों का संरक्षण सामूहिक जनभागीदारी से ही संभव है। स्वच्छ वातावरण न केवल प्रकृति की रक्षा करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर सुरक्षित रखता है।
स्वच्छता अभियान के समापन पर सभी सदस्यों ने नियमित रूप से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया। स्थानीय व्यापारियों , जनप्रतिनिधियो , ग्रामीणो और तीर्थयात्रियों ने युवाओं के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। स्वच्छता अभियान में प्रमोद सिंह, पंकज सिंह, सन्दीप सिंह, विपिन सिंह, आशुतोष सिंह शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!