उत्तराखंडखास खबरेंदेशरुद्रप्रयाग

दो चिनूक हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम में पहुंचा रहे निर्माण सामग्री

प्रतिदिन 4 - 4 शटल में 20 से 25 टन निर्माण सामग्री पहुंचा रहे धाम।

केदारनाथ धाम में निर्माण सामग्री पहुंचा रहे दो चिनूक हेलीकॉप्टर
रिपोर्ट/केदारघाटी
रुद्रप्रयाग।  केदारनाथ धाम में हो रहे पुनः निर्माण कार्यों में भारतीय सेना भी अपना पूर्ण सहयोग दे रही है। सेना ने अपना दूसरा मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर भी पुननिर्माण सामग्री पहुंचने के लिए गौचर भेज दिया है। तीन दिनों से सेना के दो चिनूक हेलीकॉप्टर प्रतिदिन 4 -4 शटल करते हुए डेड सौ टन से अधिक निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचा रहे हैं।
बता दें कि , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुननिर्माण को तय समय पर पूरा करने के लिए भारतीय सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर विगत डेढ़ महीने से केदारनाथ धाम में निर्माण सामग्री पहुंचा रहे हैं।
बीते तीन दिनों से गौचर से केदारनाथ दो- दो चिनूक हेलीकॉप्टर एक समय मे लगभग 20 से 25 टन निर्माण सामग्री ले जा रहे हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस माह के अंत तक दोनों चिनूक हेलीकॉप्टर की सेवा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक चिनूक के द्वारा करीब 300 टन तक निर्माण सामग्री धाम पहुंचाई जा चुकी है।
इन दिनों धाम में मौसम साफ बना हुआ है सुबह शाम धाम में ठंड बनी हुई है। लेकिन धाम में निर्माण कार्य प्रगति पर है। धाम में वर्तमान में डीडीएमए, सिंचाई विभाग के कार्य चल रहे हैं जिनमे कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं के 300 से अधिक मजदूर धाम में मौजूद हैं।
साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से धाम में पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!