उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

राज्य मंत्री भट्ट ने दशज्यूला क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं, महड़ गांव में किया वृक्षारोपण 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने दशज्यूला क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने महड़ गांव में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। वहीं कुमार लोक में आयोजित महायज्ञ एवं पुराण वाचन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करते हुए पुण्य अर्जित किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े मामलों को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। महड़ गांव में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने स्थानीय लोगों को जल स्रोतों, जंगलों एवं जैव विविधता के संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। इसके उपरांत राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट कुमार लोक पहुंचे, जहां इन दिनों आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ एवं पुराण वाचन कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं लोककल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को भी सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों ने राज्य मंत्री का अभिनंदन करते हुए क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने उनके क्षेत्र भ्रमण को जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। इस मौके पर कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उत्तराज नेगी, भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, महामंत्री दीपक नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह, विवेक काण्डपाल, राजेन्द्र सिंह राणा, गोपाल सिंह बासकण्डी, विजयपाल सिंह कठैत, आशीष पुरोहित, प्रेम सिंह फर्स्वाण, शिव सिंह कठैत सहित भाजपा कार्यकर्ता , जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!