उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

नरकोटा में आर्मी ट्रक और कार की भिड़ंत, पांच घायल, दो गंभीर घायल श्रीनगर रेफर 

नरकोटा में आर्मी ट्रक और कार की भिड़ंत, पांच घायल, दो गंभीर घायल श्रीनगर रेफर

रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर नरकोटा में बुधवार दोपहर आर्मी ट्रक और एक कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। इनमें दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 12 बजे आर्मी ट्रक और औरा कार के बीच दुर्घटना हो गई। हादसे में कार चालक जीतेन्द्र सिंह (25) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी देवाल, थराली (चमोली) तथा सुशीला देवी (40) पत्नी हयात राम निवासी लोहाजंग (चमोली) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए श्रीनगर रेफर किया गया।
दुर्घटना में शांति देवी (45) पत्नी अर्जुन शर्मा निवासी चांदपुर गढ़ी, हिमांशु (14) पुत्र हयात सिंह निवासी लोहाजंग तथा भावेश (15) पुत्र अर्जुन निवासी चांदपुर गढ़ी को भी चोटें आई हैं। उनका उपचार जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में किया गया। दुर्घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!