उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 लोगों की मौत, 5 घायल

रूद्रप्रयाग। ऊखीमठ क्षेत्र के भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक सिलेरियो कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटक गया।

इस दर्दनाक दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 3, 5, 8 और 10 वर्ष के मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों में महेन्द्र सिंह उम्र 68 वर्ष, उनके पुत्र अंजन सिंह उम्र 42 वर्ष, और संगीता देवी उम्र 32 वर्ष शामिल हैं। सभी मृतक एवं घायल उथिंड गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मृतकों के पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा नियमानुसार की जा रही है। घायलों का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

घटना मे घायल व्यक्तियों का विवरण –
1. दक्षित पुत्र श्री पंकज सिंह,उम्र- 5 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
2. सोनाली पुत्री श्री पंकज सिंह, उम्र- 3 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
3. वैभव पुत्र श्री अंजन सिंह उम्र- 10 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
4. विहान पुत्र श्री अंजन सिंह उम्र- 08 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
5. रेशमा देवी पत्नी श्री अंजन सिंह उम्र- 30 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
घटना में मृतकों का विवरण –
1. श्री महेन्द्र सिंह पुत्र श्री रूप सिंह, उम्र – 66 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
2. श्री अंजन सिह पुत्र श्री महेन्द्र सिंह, उम्र – 37 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
3. श्रीमती संगीता देवी पत्नी श्री पंकज सिंह,उम्र- 29 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!