केदारनाथ यात्रा : खच्चरों के चारे में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब, वाहन सीज,

केदारनाथ यात्रा : खच्चरों के चारे में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब, वाहन सीज,
अनुमानित मूल्य ₹3.5 लाख की 494 बोतल
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को नशामुक्त संचालित कराने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस चौकी फाटा (कोतवाली गुप्तकाशी) और एसओजी (SOG) रुद्रप्रयाग की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी केदारनाथ धाम यात्रा की आड़ में खच्चरों के चारे के नीचे छुपाकर भारी मात्रा में अवैध शराब ले जा रहा था।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक पिकअप वाहन संख्या: UK 12 CA 0723 को रोका। वाहन में खच्चरों का चारा लदा हुआ दिखाई दे रहा था, लेकिन जब पुलिस टीम ने बारीकी से तलाशी ली, तो चारे के अन्दर छुपाकर रखी गई 494 बोतल मैकडॉवल्स (McDowells) अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शराब की खेप को जब्त कर लिया और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को सीज कर दिया है। बरामद की गई शराब का अनुमानित मूल्य ₹3.5 लाख है।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियुक्त गुलजार अहमद पुत्र मो० मोहसीन निवासी बिजनौर, कोतवाली देहात बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल पता भक्तियाना, श्रीनगर मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सती, आरक्षी अंकित, आरक्षी जगदीश, आरक्षी रविन्द्र सिंह रावत (एसओजी), आरक्षी देवेन्द्र सिंह (एसओजी) मौजूद रहे।



