
रुद्रप्रयाग। बीजेपी ने सभी जनपदों में कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जनपद रुद्रप्रयाग में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विनोद देवशाली व भारत भूषण भट्ट को जिला महामंत्री बनाया है। साथ ही सुरेंद्र प्रसाद जोशी सहित छह जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिला मंत्री भी छह लोगों को बनाया गया है। जबकि जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्तवाल को बनाया गया है।



