उत्तराखंडखास खबरें

केदारनाथ व तुंगनाथ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय हितधारकों के बीच समन्वय बैठक

केदारनाथ व तुंगनाथ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय हितधारकों के बीच समन्वय बैठक

रूद्रप्रयाग। आगामी चारधाम यात्रा व तुंगनाथ यात्रा की पूर्व तैयारियों के संबंध में 18 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ मनोज नेगी द्वारा कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत चौकी चोपता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आहूत की गई। इस बैठक में चोपता व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर संचालकों के पदाधिकारियों सहित वन विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा व्यापारियों और यूनियन पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि यात्रा पर आने वाले समस्त तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के साथ मधुर व्यवहार रखा जाए, ताकि प्रदेश की छवि और पर्यटन को बढ़ावा मिले, साथ ही किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति या यात्रियों को होने वाली असुविधा की दशा में स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान स्थानीय व्यापारियों एवं संचालकों की समस्याओं को सुना गया तथा यात्रा मार्ग को और अधिक सुगम बनाने हेतु उनसे महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए गए। इस दौरान वन विभाग और पुलिस ने मिलकर यात्रा के दौरान नियमों के पालन और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की।
प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसमें स्थानीय संगठनों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!