उत्तराखंडगांवरुद्रप्रयाग

जन समस्याओं को लेकर हर गांव में लगेगी चौपाल :  अजयवीर भण्डारी, जन समस्याओं  के आधार पर बनेगी कार्य योजना

लक्ष्मण सिंह नेगी।

क्यूंजा घाटी पर्यटन सर्किट के लिए होगा संघर्ष, तीर्थाटन-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा ।

ऊखीमठ। जिला पंचायत कण्डारा वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भण्डारी ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नई पहल शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक गांव में चौपाल लगाकर सीधे ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भण्डारी ने कहा कि विकास योजनाएं तभी सफल हो सकती हैं जब वे जनता की वास्तविक जरूरतों और जनभावनाओं के अनुरूप बनाई जाएं। इसी उद्देश्य से वे गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करेंगे और उनकी प्राथमिकताओं को समझकर योजनाओं का खाका तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। ग्रामीणों की भागीदारी से विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। क्यूंजा घाटी के विकास को लेकर उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक, आध्यात्मिक , सांस्कृतिक, पौराणिक और प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यहां तीर्थाटन और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्यूंजा घाटी को एक संगठित पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए वे लगातार संघर्ष करेगें । उन्होंने कहा कि यदि क्यूंजा घाटी पर्यटन सर्किट विकसित होता है तो इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिकी मजबूत होगी। साथ ही, बाहरी पर्यटकों की आमद बढ़ने से स्थानीय उत्पादों और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे चौपाल कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपनी समस्याओं व सुझावों को खुलकर सामने रखें, ताकि एक सशक्त और समावेशी विकास मॉडल तैयार किया जा सके। कहां कि जनसहयोग और पारदर्शी कार्यशैली के बल पर कण्डारा वार्ड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!