केदारघाटी के फाटा में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा

फाटा। केदारघाटी के फाटा में हनुमान जन्मोत्सव को स्थानीय ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
जनपद के दूरस्थ क्षेत्र फाटा में हनुमान जन्मोत्सव पर प्रात: से ही भक्तों ने प्राचीन हनुमान मंदिर में साफ सफाई कर साज सज्जा की। जिसके पश्चात मंदिर में वेद मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान किया। इस दौरान भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। यज्ञ हवन पूजन के बाद बाजार क्षेत्र में भक्तों द्वारा शोभा यात्रा झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा से चारों ओर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। जय हनुमान के उदघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। उसके उपरांत प्रसाद वितरण कर प्रभु हनुमान से क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रविग्राम रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, ग्राम प्रधान शेरसी वीरेंद्र नौटियाल, व्यापार संघ महामंत्री जसपाल राणा, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सेमवाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल, बिपिन जमलोकी, रामकृष्ण जमलोकी, शांति तिवारी, शंभू प्रसाद जमलोकी, कल्पेश जमलोकी, देवेंद्र सेमवाल, प्रियधर अन्थवाल, अमित सेमवाल सहित बड़ी तादात में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



