उत्तराखंड
डीएम रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को बीकेटीसी सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी

डीएम रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को बीकेटीसी सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी
रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के खाली चल रहे मुख्य कार्याधिकारी ( सीईओ) के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा निभाएंगे। शासन के अग्रिम आदेशों तक यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
दरअसल, यह पद हाल ही में खाली हुआ था। कुछ दिन पूर्व मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल को हटाया गया था।
खास बात यह है कि प्रदेश में 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी। ऐसे में ठीक इससे पहले सरकार ने CEO के महत्वपूर्ण पद पर विशाल मिश्रा को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।



