उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

उपहार समिति ने 51वीं जरूरतमंद बेटी की शादी में की मदद

गुप्तकाशी। सामाजिक सरोकारों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उपहार समिति ने 51वीं जरूरतमंद बेटी की शादी में राशन देकर मदद की। इससे पूर्व उपहार समिति पांच जरूरतमंद और निराश्रितों का आवास भी बनवा चुकी है।

दरअसल, केदारघाटी के युवाओं द्वारा इस समिति का गठन किया गया है, जिसमें जुड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति ₹500 की सूक्ष्म धनराशि समिति को दान स्वरूप भेंट करता है। इसी से एकत्रित धन राशि से गत 7 वर्षों में सामाजिक कार्यों में खर्च किए जाते हैं।
बता दें, तहसील बसुकेदार के अंतर्गत डडोली गांव की  बिटिया जिनके पिताजी की मौत 9 वर्ष पूर्व हुई थी, मां विधवा पेंशन से पारिवारिक जिम्मेदारियों का गुजारा बमुश्किल कर रही है। ऐसे में अप्रैल माह में बिटिया की शादी की जिम्मेदारी भी आ गई, जिसे देखते हुए उपहार समिति ने गांव पहुंचकर उक्त परिवार से मुलाकात की और इनकी मांग के अनुसार राशन और वाल पेंटिंग की सामग्री उपलब्ध कराई। समिति के अध्यक्ष विपिन सेमवाल ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व गठित इस समिति से 86 लोग जुड़े हुए हैं , जो प्रत्येक मा ₹500 की धनराशि देकर इस तरह के कार्यों को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में समिति 108 जरूरतमंद बेटियों की शादी में मदद करने पर विचार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!