उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयागहेल्थ

उच्चीकरण की आस तलाशता गुप्तकाशी स्वास्थ्य केंद्र

रिपोर्ट/केदारघाटी
स्वास्थ्य सेवाओं की खुलती पोल, दूरस्थ क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्र बने सिर्फ रेफर सेंटर

गुप्तकाशी। जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ में स्थित गुप्तकाशी स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल हालात से स्थानीय जनता त्रस्त हो चुकी है। कई बार उच्च अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य केंद्र के सुधार हेतु लिखित एव मौखिक रूप से अवगत किया गया परन्तु आज तक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति में कोई सुधार नही हो पाया है। हमारे नेता स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लाख दावे कर लें परन्तु आज भी पहाड़ी दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा बदहाल बनी हुई है।
बता दें कि गुप्तकाशी केदारघाटी का अहम पड़ाव है यहां रोजाना रोजमर्रा के कार्य हेतु केदारघाटी के प्रत्येक गांव से लोग यहां आते हैं, परन्तु गुप्तकाशी में अस्पताल की दयनीय स्थिति देख बीमार व्यक्ति भी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु नही जा रहे हैं, अस्पताल की स्थिति को देख स्थानीय जनता ने कई बार इसके विषय मे अधिकारियों को अवगत किया है , वहीं विभाग द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तो तैनात किए गये हैं परन्तु आवश्यक दवाईयों के लिए बाजार की ओर रुख करना पड़ता है। क्षेत्र में आज भी छोटी सी चोट लग जाने पर भी स्थानीय जनता को एक्ससरे, अल्ट्रासाउंड के लिए जिला चिकित्सालय की ओर जाना पड़ता है। दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित ये स्वास्थ्य केन्द्र सिर्फ रेफर सेंटर बने हुए हैं।

वहीं स्थानीय जनता के द्वारा कई बार शासन – प्रशासन से राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय गुप्तकाशी के उच्चीकरण की मांग भी की गई है।
ग्राम प्रधान गुप्तकाशी प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि हमारे नेता स्वास्थ्य सेवाओं के दावे तो बड़े बड़े कर रहे हैं परन्तु स्वास्थ्य केंद्र के सुधार हेतु सबकी अनदेखी बनी हुई है।
वहीं व्यपार संघ अध्यक्ष मदन सिंह रावत ने बताया कि उनके द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को इसके उच्चीकरण हेतु लिखित ओर मौखिक रूप से अवगत किया गया है परन्तु सभी के आश्वासन के बाद भी आज तक यहां कोई सुधार नही हो पाया है। उन्होंने कहा कि यात्राकाल में केदारनाथ धाम के लिए हेली कम्पनियां संचालित होती हैं परन्तु उनके द्वारा भी कोई शोसल कार्य नहीं किया जाता।
स्थानीय जनता ने शासन – प्रशासन से शीघ्र ही गुप्तकाशी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार लाने एवं उच्चीकरण की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!