उत्तराखंडगांवरुद्रप्रयागसुरक्षा

राजस्व से नियमित पुलिस क्षेत्र में शामिल गांवों के ग्रामीणों के साथ थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने की गोष्ठी

राजस्व से नियमित पुलिस क्षेत्र में शामिल गांवों के ग्रामीणों के साथ थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने की गोष्ठी

अगस्त्यमुनि। जनपद रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से  प्रभारी निरीक्षक अगस्त्यमुनि गुमान सिंह नेगी द्वारा राजस्व ग्राम से नियमित पुलिस क्षेत्र में सम्मिलित हुई विभिन्न ग्राम सभाओं के लिए एक विशेष जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम सभा हरियाली, रतनपुर, मेदनपुर एवं सेमा के जनप्रतिनिधियों, महिलाओं तथा स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि नियमित पुलिस क्षेत्र में आने के बाद अब किसी भी शिकायत या घटना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण और अधिक मजबूत होगा।

गोष्ठी के दौरान वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर गहरी चर्चा की गई और ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल तथा संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को स्पष्ट करते हुए उन्हें कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (डायल 112) और साइबर हेल्पलाइन (1930) की उपयोगिता बताते हुए लोगों को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रोत्साहित किया। बैठक में यातायात नियमों के पालन की अनिवार्यता पर भी जोर दिया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में संबंधित क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं इन सभी गांवों के ग्राम प्रधानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिन्होंने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!