मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गैड़ बष्टी को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम के रूप मे किया जाएगा विकसित

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गैड़ बष्टी के मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत के अधीन विकसित करने के लिए विभिन्न विभागो के अधिकारियो ने गैड़ बष्टी पहुंच कर ग्रामीणो के साथ समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार कर दी है, साथ ही विभिन्न विभागो के अधिकारियो ने गैड़ बष्टी गाँव पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। विभिन्न विभागीय अधिकारियो द्वारा तैयार की गयी कार्ययोजना को जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी जायेगी तथा कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिलने पर मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गैड़ बष्टी को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम के रूप मे विकसित किया जायेगा। ग्राम पंचायत प्रधान राजेन्द्र पंवार की अध्यक्षता मे आयोजित समन्वय बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी पंवार ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार के शासनादेश के अनुसार ग्राम पंचायत गैड़ बष्टी को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम के रूप मे विकसित किया जाता है तो गाँव के काश्तकार आत्मनिर्भर होने के साथ – साथ गाँव मे पर्यटन गतिविधियो को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधान संगठन ब्लॉक महामंत्री मदन भट्ट ने कहा कि गैड़ बष्टी के प्रगतिशील काश्तकार बलवीर राणा अन्य काश्तकारो के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए है तथा गाँव का चयन मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम के रूप मे होने से गाँव को विशिष्ट पहचान मिलेगी। सहायक खण्ड विकास अधिकारी बीरेन्द्र मोहन घिल्डियाल ने समन्वय बैठक मे ग्रामीणो को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम की विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियो को शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक मे ग्रामीण बलवीर राणा ने गैड़ – बष्टी 3 किमी मोटर मार्ग का शेष कार्य पूरा करने की मांग करते हुए कहा कि बष्टी तोक के यातायात से अछूते रहने के कारण काश्तकारो को विपणन की समस्या का सामना करना पड रहा है। बैठक मे ग्रामीणो ने बष्टी – देवरियाताल पैदल ट्रैक को विकसित करने , पैदल ट्रैक पर सोलर लाइट, शौचालय, कूड़ेदान व प्रतीक्षालय, सकिना- बष्टी पैदल मार्ग विकसित करने , गैड़ – बष्टी पैदल मार्ग का सुधारीकरण करने , बष्टी गाँव के मध्य जाखराजा मन्दिर का सौन्दर्यीकरण करने, गाँव के काश्तकारो को 30 लाख रूपये की लागत के कृर्षि उपकरण मुहैया करवाने , गाँव के विभिन्न तोको मे 40 कम्पोज पिटो का निर्माण करने तथा मनसूना – गैड़ मोटर मार्ग के शुरू मे प्रवेश द्वार बनाने सहित अनेक प्रस्ताव व सुझाव दिये । इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा , पूर्व प्रधान नरेन्द्र पंवार, सहायक कृर्षि अधिकारी दिनेश चन्द्र राणा , उद्यान प्रभारी हरेन्द्र पंवार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक मैनेजर रणजीत रावत, गिरधारी सिंह रावत, गणेश अग्रवाल, हिमांशु पाण्डेय , अजय डबराल, डा0 मनीष रावत, अनिल धर्म्वाण, सूरज बुटोला , देवेश नौटियाल, सरला पंवार, हेमा मनवाल , अभ्युदय जमलोकी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी व कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।



