उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

रूद्रप्रयाग पुलिस ने बरामद किए 80 खोये हुए मोबाइल फोन, चारधाम यात्रियों और स्थानीय निवासियों के खोए फोन बरामद

केदारघाटी से अन्य राज्यों तक पहुँचे मोबाइल ढूँढ निकाले।

रुद्रप्रयाग। जनपद पुलिस ने विगत वर्ष 2025 के दौरान गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशन में गठित टीमों ने देश के विभिन्न राज्यों और उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से कुल 80 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें आज व्यक्तियों को सुपुर्द किया गया।

शिकायतें और ट्रैकिंग – वर्ष 2025 में CEIR (सेन्ट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर कुल 198 शिकायतें दर्ज हुई थीं। इनमें से 108 मोबाइल फोन ट्रेस हुए, जिन पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

Oplus_131072

इन मोबाइलों की बरामदगी के लिए 4 निरीक्षकों के नेतृत्व में 12 पुलिस कर्मियों की 4 विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने राज्य के बाहर और भीतर अथक प्रयास कर मोबाइलों को बरामद किया।

कुल 108 ट्रेस हुए फोनों में से 80 फोन (लगभग 75%) सफलतापूर्वक बरामद कर लिए गए हैं।

केदारनाथ यात्रा के दौरान फोन खोने वाले बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के मोबाइल पुलिस कार्यालय द्वारा कूरियर के माध्यम से उनके घर भेजे जा रहे हैं।

“जनपद पुलिस द्वारा खोये हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त 198 शिकायतों में से 108 मोबाइल फोन के ट्रैस होने पर जनपद पुलिस द्वारा 80 मोबाइल फोन (करीब 75 प्रतिशत) बरामद किये हैं। अभियान के दौरान 4 निरीक्षकों के नेतृत्व में 12 लोगों की टीमें बनायी गयी थीं, जिनके द्वारा राज्य के बाहर से मोबाइल फोनों की बरामदगी की गयी है। इस अच्छे कार्य के लिए पूरी टीम को ढाई हजार नगद पारितोषिक दिया गया है। ऐसे मोबाइल फोन जो कि केदारघाटी से अन्य प्रदेशों में गये हैं, इनकी चोरी के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। यात्रा काल में मोबाइल चोरी की घटना को रोकने हेतु अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। यात्राकाल में मोबाइल चोरी के घटनाक्रम में पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।” – अक्षय प्रल्हाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग।

पुलिस कार्यालय में अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाने वाले स्थानीय निवासियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उपस्थित लोगों ने रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!