उत्तराखंडटेक्नोलॉजीरुद्रप्रयागरोजगारलाइफस्टाइलव्यापार

आरसेटी द्वारा मनसूना में डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  01 दिसंबर से 10 दिसंबर तक होगा आयोजित।

रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी द्वारा विकास खंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत मनसूना में प्रोजेक्ट उन्नति के तहत चयनित लाभार्थियों को डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक किशन सिंह रावत ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि गुरुवार 1 दिसंबर से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारी प्रतिभाग कर प्रशिक्षाणर्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से 01 दिसंबर से 10 दिसंबर, 2022 तक दिया जाएगा। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!