उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयागसुरक्षा

पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, बंद का असर केदारघाटी में भी रहा

पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, बंद का असर केदारघाटी में भी दिखा

गुप्तकाशी। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर रविवार को उत्तराखंड के कई हिस्सों में लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। पहाड़ की बेटी को न्याय दो के नारों के साथ जनआक्रोश उत्तराखंड बंद के रूप में सामने आया, जिसका असर जनपद रूद्रप्रयाग में भी देखने को मिला रूद्रप्रयाग बाजार सहित अगस्त्यमुनि, चंद्रापुरी , गुप्तकाशी तथा फाटा में बंद का असर साफ तौर पर देखने को मिला।

सुबह से ही केदारघाटी के बाजार गुप्तकाशी ओर फाटा बंद रहे। वहीं मैखंडा फाटा में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में अंकिता को न्याय दो की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि इस मामले की जांच पर अभी भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की CBI जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में हो, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता सिर्फ एक परिवार की बेटी नहीं थी, बल्कि पूरे पहाड़ की बेटी थी। यदि इस मामले में न्याय नहीं मिला तो जनता का भरोसा व्यवस्था से उठ जाएगा। लोगों ने सरकार से संवेदनशीलता दिखाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनकी आवाज सड़कों पर गूंजती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!