राईका फाटा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित

राईका फाटा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित
फाटा। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज फाटा के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का 7 जनवरी को रंगारंग कार्यक्रमो के साथ शुभारम्भ हो गया है। शुभारम्भ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ग्राम प्रधान रविग्राम रामेश्वर प्रसाद जमलोकी ने कहा कि पठन पाठन के साथ ही विद्यार्थियों को समाजिक ज्ञान भी सीखना आवश्यक है। शिविर में जन-जागरूकता रैलियों में सामाजिक कुरीतियों और नशामुक्ति की संकल्पना पर भी जोर दिया जाय। विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष अमित सेमवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राएँ विद्यालय से बाहर की गति विधियों से रूबरू होते हैं, जिनसे उन्हें समाज को समझने की शिक्षा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि समस्त स्वयंसेवी अनुशासित रहकर शिविर मे सामूहिक क्रियाकलापों में मन लगाकर प्रतिभाग करें। कार्यक्रम अधिकारी जगत सिंह बर्त्वाल ने बताया कि शिविर में कुल 50 स्वयंसेवी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनके द्वारा सात दिन के इस कार्यक्रम में स्वछता अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता रैली सहित अन्य कार्यक्रम किए जायेंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रतिनिधि प्रताप सिंह राणा, मनीष मैठाणी, अंजुल जुगरान, सहित स्थानीय गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।



