उत्तराखंडक्राइमखास खबरेंदेशदेहरादूनराष्ट्रीयव्यापारसुरक्षा

ऋषिकेश में ड्रग्स विभाग की छापेमारी, 4 मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्यवाही

टीम के साथ अभद्रता कर रहे एक संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर से अंदर की ओर एम्स में आने वाले मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए तमाम मेडिकल स्टोर खुल चुके हैं। इन मेडिकल स्टोर के अंदर पूर्ण रूप से मानकों का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने शिकायत मिलने के बाद औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार मेडिकल स्टोर मानकों का पालन नहीं करते हुए पकड़े गए। जिन्हें ड्रग इंस्पेक्टर ने तत्काल नोटिस देते हुए बंद करा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि, अग्रिम आदेश तक यदि मेडिकल खोलने की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

दरअसल, ऋषिकेश में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती अप्रशिक्षित एजेंटों से दवा की सप्लाई करवा रहे मेडिकल स्टोर को बंद कराने पहुंची। इस दौरान ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम को मेडिकल स्टोर संचालक के जबरदस्त विरोध का सामना भी करना पड़ा। टीम ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर को बंद कराया। ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!