उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

रूमसी में 12 वर्षो बाद आयोजित पाण्डव नृत्य के 24 वे दिन कमलव्यू लीला का भव्य मंचन

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम पंचायत रूमसी मे 12 वर्षो बाद आयोजित पाण्डव नृत्य के 24 वे दिन कमलव्यू लीला का भव्य मंचन किया गया, जिसमे विभिन्न गांवो के असंख्य पाण्डव भक्तो ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया । 12 वर्षो बाद आयोजित पाण्डव नृत्य मे विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक , पौराणिक व सांस्कृतिक परम्पराओ का निर्वहन किया जा रहा है तथा पाण्डव नृत्य के आयोजन से रूमसी गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आगामी 16 दिसम्बर को दुर्योधन वध व पाण्डवो के अस्त्र- शस्त्र विसर्जित के साथ पाण्डव नृत्य का समापन होगा। कमलव्यू लीला मंचन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि दीपो के त्यौहार दीपावली व केदारनाथ धाम के कपाट बन्द होने के बाद केदार घाटी मे धार्मिक अनुष्ठानो की परम्परा युगो पूर्व की है तथा वर्तमान समय मे भी इन धार्मिक, आध्यात्मिक पौराणिक परम्पराओ का निर्वहन निस्वार्थ भावना से किया जा रहा है। उन्होने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के पग – पग को प्रकृति ने भरपूर दुलार दिया है इसलिए संस्कृति व प्रकृति का अनूठा संगम होने से परम आनन्द की अनुभूति होती है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है तथा आने वाले समय मे शाणेश्वर महादेव, बसुकेदार, कर्माजीत, कौलाजीत, कार्तिक स्वामी, नैणी देवी, नारी देवी मन्दिर, फलासी चण्डिका, नारायणकोटि, महिष मर्दनी, मां नानतोली देवी मंदिर, मुनकटिया गणेश सहित समस्त तीर्थ स्थलो को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे है तथा केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलने से स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होगे। उन्होने रूमसी गांव मे विभिन्न विकास कार्यो के निर्माण के लिए विधायक निधि से चार लाख रूपये देने की घोषणा की। उमा देवी रावत ने कहा कि संस्कृति व प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होने चाहिए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शकुन्तला जगवाण ने कहा कि केदार घाटी के हर धार्मिक अनुष्ठान मे आत्मीयता झलकती है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी ने कहा कि केदार घाटी मे पाण्डव नृत्य की परम्परा पाण्डवो के हिमालय आगमन से है। प्रधान रूमसी सविता देवी रमोला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया जबकि संचालन महेन्द्रपाल सिंह रावत, बीरेन्द्र रावत व विनोद रावत ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी,  पूर्व प्राचार्य पी एस जगवाण , पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष दलीप रावत,पूर्व जिपस सुमन नेगी, क्षेपस सतेन्द्र लाल, पूर्व जिपस योगम्बर नेगी, विधायक प्रतिनिधि मातबर राणा, भाजपा अगस्तमुनि मण्डल अध्यक्ष मनोज राणा, पृथ्वीपाल सिंह रावत, सुन्दर सिंह राणा, वीरांगना संगठन अध्यक्ष माधुरी नेगी,  माधव सिंह नेगी , अनिल जिरवाण, जीतपाल कुंवर, विजयपाल सिंह राणा ,बीना देवी रावत, सतीश प्रसाद गोस्वामी , बख्तावर सिंह नेगी , पवन रमोला, मुकुल मैठाणी, देवेन्द्र भण्डारी, नीरज मलासी, कुसुम भट्ट, विजय सिंह बुटोला, शंकर सिंह नेगी, नरेन्द्र कण्डारी सहित विभिन्न गांवो के ग्रामीण व दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!