उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयाग

जिले के विकास को लेकर धरातल पर कार्य करने की जरूरत : पूनम कठैत

केदारनाथ यात्रा से आय बढ़ाने की होगी ठोस पहल : पूनम,
जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने की पत्रकार वार्ता,
ऊखीमठ। जिले के विकास को लेकर धरातल पर कार्य किये जाने की आवश्यकता है। ग्राम पंचायतों का चहुंमुखी विकास हो और महिलाओं की आर्थिकी कैसे मजबूत बनाई जाए, इसको लेकर कार्य करने की जरूरत है। महिला होने के नाते ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों से संघर्ष कर रही महिलाओं की पीड़ा को समझती हूं। साथ ही केदारनाथ यात्रा से जिला पंचायत की आय बढ़ाने को लेकर भी कार्य किया जा रहा है। अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि उन्हें जिपं अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर धरातल पर कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना है। यहां जंगली जानवरों की समस्याएं आये दिन बढ़ती जा रही है तो कई क्षेत्रों में आज भी पेयजल, शिक्षा, सड़क की समस्या बनी है। जिला पंचायत अध्यक्ष होने के नाते मेरा दायित्व बनता है कि जिले के विकास को लेकर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करवाई जाए, जिससे समस्याओं का समय से समाधान हो सके। साथ ही साथ जिला पंचायत की आय बढ़ाने को लेकर भी कार्य किया जा रहा है। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि केदारनाथ आपदा के दौरान जिला पंचायत की कई परिसंपत्तियां एवं पार्किंग व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा इन परिसंपत्तियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे जिला पंचायत की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आय के स्त्रोत नहीं होने से जिला पंचायत को विकास कार्यों को करवाने में दिक्कतें हो रही हैं। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि पद संभालने के बाद से पंचायत की सभी परिसंपत्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्षों से बिना देख-रेख के जर्जर हो चुकी परिसंपत्तियों को बेकार नहीं होने दिया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि केदारनाथ आपदा के समय केदारनाथ क्षेत्र में जिपं के गेस्ट हाउस एवं यात्रा पड़ावों की जो परिसंपत्तियाँ नष्ट हुई थी, उनके पुनर्निर्माण और पुनरोद्धार के लिए भी गंभीरता से कार्य किया जाएगा। वहीं जिपं की आय बढ़ाने और परिसंपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि आगामी समय में पंचायत की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और इन परिसंपत्तियों का लाभ स्थानीय जनता को मिल सके। उन्होंने कहा परिसंपतियों पर कार्य किये जाने की आवश्यकता है। इसको लेकर शासन, प्रशासन और सरकार से पत्राचार किया जाएगा। आगामी यात्रा सीजन से पहले ही इन मामलों पर कार्यवाही होने की संभावनाएं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!