उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन मे महिलाओ का अहम योगदान : महेंद्र भट्ट, पांच दिवसीय तल्ला नागपुर  महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृषि एंव पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों व विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों देर ने सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया।

पांच दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगा है तथा क्षेत्र के प्रत्येक हिल स्टेशनो में रौनक लौटने लगी है। तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृषि एंव पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष / राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन मे महिलाओ का अहम योगदान है तथा महिलाये हर मंच पर संस्कृति को जीवित रखने का भरसक प्रयास कर रही है। उन्होने मातृ शक्ति का आवाहन करते हुए कहा कि पौराणिक मांगल गीतो को जीवित रखने के लिए सामूहिक पहल होने चाहिए तथा नव युवक मंगल दलो को भी मंचो पर प्रतिभाग करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होने कहा कि तल्लानागपुर महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जायेगी। उन्होने तल्लानागपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपने निजी संसाधनो से एक लाख रुपए देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूद्रप्रयाग सन्तोष रावत ने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से उभरते कलाकारों को उचित मंच मिलता है तथा मेले मिलन के त्यौहार होते है। महोत्सव में जिला पंचायत सदस्य चोपता सम्पन्न नेगी , सारी जयवर्धन काण्डपाल, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज भट्ट, नीलकंठ भट्ट ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव समिति कार्यकारी अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया! महोत्सव के दूसरे दिन अदिति नेगी , आरूषी नेगी , प्रवीन कुमार, मोनिका देवरियाल , तुंगेश्वर फेडरेशन टीम कुण्डा , महिला मंगल दल सुवारी , आगर , बजूड, घिमतोली , दुर्गाधार, कीर्तन मण्डली चोपता सहित विभिन्न क्षेत्रो के महिला मंगल दलो के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही जबकि नवीन शैव , अंकित प्रसाद, अभिनय, शैलेन्द्र द्वारा संगीत पर साथ दिया गया।  कार्यक्रम का संचालन महोत्सव के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बर्त्वाल व जयवीर नेगी ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर महोत्सव संरक्षक नत्था सिंह मेवाल, जीत सिंह मेवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल, उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, , भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, सभासद नमन शर्मा , ईश्वर राणा , दीपक नेगी , प्रधान आजाद खत्री, अखिलेश नेगी , क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश नेगी , दुर्गा करासी, रणवीर फर्स्वाण, दलेब राणा , विजयपाल कठैत, महेन्द्र रावत, यशपाल सिंह नेगी सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी , विभिन्न गांवों की महिलायें व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!