उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

चक चौकी – राऊ – निगालगांव 3.5 किमी मोटर मार्ग का अन्तिम सर्वे किये जाने पर मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों ने केदारनाथ विधायक का जताया आभार

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत राऊलैक के अन्तर्गत चक चौकी – राऊ – निगालगांव 3.5 किमी मोटर मार्ग का अन्तिम सर्वे किये जाने पर मदमहेश्वर घाटी के जनप्रतिनिधियो के एक शिष्टमंडल ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया तथा मोटर मार्ग निर्माण के लिए सैध्दांतिक व वित्तीय स्वीकृति शीध्र दिलाने की मांग की। जिस पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि शीध्र मोटर मार्ग निर्माण के लिए सैध्दांतिक व वित्तीय स्वीकृति दिलाने के भरसक प्रयास किये जायेगे जिससे ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न राजस्व ग्रामो मे निवास कर रहे ग्रामीणो को यातायात सुविधा मिल सके। ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने बताया कि ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न तोक आज भी यातायात से अछूते है इसलिए चकचौकी – राऊ – निगालगांव तक मोटर मार्ग की नितान्त आवश्यकता है। प्रधान नीमा देवी ने कहा कि यदि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण हो जाता है तो ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न राजस्व ग्राम यातायात से जुड़ने के साथ सिद्धपीठ कालीशिला तीर्थ की पैदल यात्रा भी कम होगी तथा सिद्धपीठ काली शिला जाने वाले तीर्थ यात्रियो के आवागमन मे भारी वृद्धि होने से मदमहेश्वर घाटी मे तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय मे भारी इजाफा होगा तथा सिद्धपीठ कालीशिला को पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिलेगी। पूर्व प्रधान कमलेन्द्र नेगी ने कहा कि उक्त मोटर मार्ग निर्माण होने से सिद्धपीठ काली शिला मे तीर्थाटन, पर्यटन गतिविधियो को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओ को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने के साथ स्थानीय उत्पादो को भी बढ़ावा मिलेगा। वन पंचायत सरपंच दलीप रावत ने कहा कि मोटर मार्ग निर्माण होने से ग्रामीण पंचायत राऊलैक, सिद्धपीठ कालीशिला व मदमहेश्वर घाटी का सर्वागीण विकास होगा । शिष्टमंडल मे प्रधान बुरूवा मदन भट्ट, उनियाणा बिशाम्वरी देवी , प्रधान मनसूना मिथिला देवी , गौण्डार अनूप पंवार मौजूद थे। वही दूसरी ओर मोटर मार्ग का अन्तिम सर्वे होने पर रमेश सिंह रावत, सुरेशा सिंह रावत, मुकन्दी सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रौथाण, सुरेशा सिंह रावत, मुकन्दी सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह रावत, कार्तिक सिंह रौथाण, शिवराज सिंह रौथाण, शिव सिंह नेगी ,प्रदीप रावत सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो व समस्त ग्रामीणो ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!