उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षा

आपदा प्रभावित ताल जामण के विद्यालयो मे लक्ष्मी होमस्टे सारी तुंगनाथ ने वितरित की लेखन सामाग्री व सहायता राशि

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। लक्ष्मी होम स्टे सारी तुंगनाथ के सौजन्य से आपदा प्रभावित ताल जामण के अन्तर्गत आपदा प्रभावित विद्यालयो मे अध्यनरत नौनिहालो को लेखन सामाग्री के साथ नकद राशि वितरित की गयी। पूर्व मे लक्ष्मी होम स्टे द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रो मे खाद्यान्न सामाग्री पहुंचाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणो की मदद की गयी थी। आपदा प्रभावित क्षेत्रो के नौनिहालो को लेखन सामाग्री व आपदा प्रभावितो को खाद्यान्न सामाग्री पहुंचाने मे लक्ष्मी होम स्टे के साथ दिल्ली, मुंबई, कनाडा, दुबई, इन्दौर के सीमित लोगो द्वारा भी सहयोग किया गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनो ने लक्ष्मी होम स्टे के प्रयासो की भूरी – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आपदा के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड, जाल जामण सहित विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रो मे विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा राहत सामाग्री पहुंचायी गयी है।

जानकारी देते हुए लक्ष्मी होम स्टे सारी के संचालक जगदीश सिह नेगी ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र ताल जामण के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय ताल जामण मे अध्यनरत 21 तथा प्राथमिक विद्यालय थपोनी मे अध्यनरत 13 नौनिहालो को लेखन सामाग्री के साथ नगद राशि वितरित की गयी जबकि आंगनबाड़ी केंद्र ताल जामण मे अध्यनरत 16 नौनिहालो को नगद राशि वितरित की गयी। उन्होने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रो के विद्यालयो मे अध्यनरत नौनिहालो का पठन- पाठन भी खासा प्रभावित हुआ है तथा नौनिहालो को नगद राशि वितरित करने का मुख्य उद्देश्य था कि नौनिहाल अपने जरूरतो के अनुसार सामान खरीद सके। उन्होने कहा कि नौनिहालो को लेखन सामाग्री व नगद राशि वितरित करने मे दिल्ली, मुंबई, कनाडा , दुबई व इन्दौर के 10 समाज सेवियो द्वारा सामर्थ अनुसार सहयोग किया गया है तथा सभी के सहयोग से पूर्व मे आपदा प्रभावित क्षेत्रो के आपदा प्रभावितो को खाद्यान्न सामाग्री वितरित की गयी थी । नौनिहालो को लेखन सामाग्री वितरित करने के मौके पर मौजूद रहे दर्जाधारी मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने लक्ष्मी होम स्टे के प्रयासो की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठन आपदा प्रभावितो की निरन्तर मदद कर रहे है तथा आपदा की घड़ी मे विभिन्न सामाजिक संगठनो को आम जनमानस को आपदा प्रभावित की मदद के लिए आगे आना होगा । मयंक नेगी ने बताया कि मेरे सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न देशो के 10 लोगो ने सामर्थ्य अनुसार मदद भेजी थी जिसे आपदा प्रभावित क्षेत्रो मे वितरित किया गया है तथा भविष्य मे भी जरूरतमंद लोगो की मदद व सहयोग जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान भीम सिंह, महिपाल सिंह , मनवर सिंह, प्रधानाध्यापक ताल जामण सीमा भट्ट, थपोनी अमित अग्रवाल, सहायक अध्यापक पंकज भट्ट, साधना शर्मा , आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरस्वती देवी, रश्मि देवी सहित दोनो विद्यालयो के नौनिहाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!