उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलसुरक्षा

राकेश्वरी मन्दिर परिसर सहित सार्वजनिक स्थानो पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत रासी मे नवनिर्वाचित प्रधान सोनिया पंवार के नेतृत्व मे गांव के विभिन्न सामाजिक संगठनो व केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के सयुंक्त तत्वावधान मे गांव के मध्य विराजमान राकेश्वरी मन्दिर परिसर सहित सार्वजनिक स्थानो पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया । स्वच्छता अभियान मे केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, ग्राम पंचायत व विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा लगभग दो कुन्तल कूड़ा एकत्रित नष्ट किया गया तथा निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह को सभी ग्रामीण व सामाजिक संगठनो के सहयोग से गाँव सहित विभिन्न तोको व सार्वजनिक स्थानो मे स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रासी के विभिन्न सामाजिक संगठनो व केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के सयुंक्त तत्वावधान मे राकेश्वरी मन्दिर परिसर, गाँव के सार्वजनिक पैदल मार्गो , विद्यालयो के सम्पर्क मार्गो, सार्वजनिक स्थानो व प्राकृतिक जल स्रोतो के निकट स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया। स्वच्छता अभियान को सम्बोधित करते हुए प्रधान सोनिया पंवार ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वच्छ जीवन की कल्पना की जा सकती है ,इसलिए पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति हर नागरिक को जागरूक होने की सख्त जरूरत है । क्षेत्र पंचायत सदस्य रेशमा भट्ट ने कहा कि पालीथीन प्रयोग के कारण ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ रही है तथा भविष्य के लिए ग्लोबल वार्मिंग की समस्या गम्भीर हो सकती है । केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग वन दरोगा राम चरण रावत ने कहा कि प्रकृति के साथ मानवीय हस्तक्षेप होने के कारण पर्यावरण सन्तुलन निरन्तर बिगड रहा है जो कि भविष्य के लिए गम्भीर समस्या हो सकती है । इस मौके पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के वीट अधिकारी गुलाब सेमवाल , वन आरक्षी मनीष राणा ,अनीता भट्ट, कविता रावत, पुष्पा खोयाल ,गीता पवार, हिमानी नेगी, नीता खोयाल, मनीता रावत ,विमला पवार, मनोरमा खोयाल ,लखमा पवार सुनीता बिष्ट, शांति बिष्ट ,अभिलाषा जिरवाण, रेखा रावत, किरन रावत, मंजू रावत , भरोसी रावत, रजनी भट्ट, माहेश्वरी नेगी ,शीला पवार , सविता भट्ट, शशि भट्ट, आशा पंवार, कुसुम जिरवाण, सुरमा रावत सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी , सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!