उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा पहुंची शिव – पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण,

लक्ष्मण सिंह नेगी।

15 वर्षो बाद भगवती चामुण्डा व शिव पार्वती ऐतिहासिक मिलन के सैकड़ो भक्त बने साक्षी

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के सीमान्त गांवो के ग्रामीणो की अराध्य भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के शिव – पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा 15 वर्षो बाद भगवती चामुण्डा व शिव पार्वती ऐतिहासिक मिलन के सैकड़ो श्रद्धालु साक्षी बने।

मंगलवार को दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए भगवती गैरा की तपस्थली गौरीकुंड पहुंचेगी। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के आयोजन से केदार घाटी के हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा विभिन्न गांवो का भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है तथा ग्रामीण श्रद्धा भाव से भगवती चामुण्डा की पूजा – अर्चना कर मनौती मांग कर विश्व कल्याण व क्षेत्र के खुशहाली की कामना कर रहे है। सोमवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट और , पुरूषोत्तम भट्ट ने केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव सीतापुर मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवान केदारनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 10 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई।

भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण के लिए रवाना होने पर ब्राह्मणो ने वेद ऋचाओ , महिलाओ ने मांगलिक गीतो , भक्तो ने जय माता के उदघोषो , स्थानीय वाद्य यंत्रो की मधुर धुनो से दिवारा यात्रा की अगुवाई की । देर सांय दिवारा यात्रा के शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी , ने बताया कि बुधवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा बैस कैम्प तथा गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा केदारनाथ मे तीर्थ दर्शन व तीर्थ स्नान के बाद दिवारा यात्रा की वापसी होगी । इस मौके संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव कीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , मठापति परशुराम गैरोला, हर्षमणि तिवारी, राजेश प्रसाद भट्ट, सच्चिदानंद पंचपुरी , प्रमोद रावत, बलवीर रावत, मोहन तिन्दोरी , सुभाष तिन्दोरी, नवीन राणा , विनोद राणा , पवन रावत , गोविन्द राणा, विजय सिंह, सूरज राणा , सहित त्रियुगीनारायण के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!