उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

लोनिवि ऊखीमठ ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े काश्तकारों के लिए राहत भरी सूचना की जारी…. पढ़ें खबर

जिन काश्तकारों ने अभी तक मुआवजा प्राप्त नहीं किया उन्हें जल्द मिलेगा मुआवजा

ग्राम प्रधानों को भेजी गई प्रभावित काश्तकारों की सूची

निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े काश्तकारों के लिए राहतभरी सूचना जारी की है। विभाग ने बताया कि जिन काश्तकारों की भूमि मोटर मार्गों के निर्माण हेतु अधिग्रहित की गई थी और जिन्होंने अभी तक मुआवजा प्राप्त नहीं किया है, वे अब सीधे निर्माण खंड, ऊखीमठ के कार्यालय से अपनी राशि प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग ने सभी प्रभावित काश्तकारों के मुआवजे की पत्रावली तैयार कर ली है। साथ ही संबंधित ग्राम प्रधानों को भी प्रभावित काश्तकारों की सूची भेजी जा रही है, ताकि यह जानकारी हर काश्तकार तक समय पर पहुंच सके और वे अपने अधिकार का लाभ उठा सकें।

जिन मोटर मार्गों के लिए मुआवजा वितरित किया जाएगा, उनमें राउलैंक–जग्गी बगवान, चौमासी–निवत्तर,बांसवाड़ा–बष्टी– वसुकेदार, बीरों–देवल,
मस्तूरा–दिलमी–करोखी, ऊखीमठ आंतरिक मार्ग से किमाणा गांव, अंदरगढ़ी–धारतोलियों, चंद्रापुरी–गुगली–आसों जयकंडी, विजयनगर–पठालीधार–कूड़ी– अदूली तथा कालीमठ जाल–चौमासी (कि.मी. 17.00) मोटर मार्ग शामिल हैं।

लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड ने सभी प्रभावित काश्तकारों से अनुरोध किया है कि वे शीघ्र निर्माण खंड, ऊखीमठ के कार्यालय में संपर्क कर मुआवजा राशि प्राप्त करें, ताकि उन्हें समय पर लाभ मिल सके और किसी भी प्रकार की देरी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!