हेली यात्रियों के लिए लक्ष्मी बनी देवदूत, तीन यात्रियों को निकाला , चारों ओर हो रही सराहना

हेली यात्रियों के लिए लक्ष्मी बनी देवदूत, तीन यात्रियों को निकाला , चारों ओर हो रही सराहना
फाटा। केदारघाटी के बड़ासू गांव की लक्ष्मी देवी बीते शनिवार से पूरे क्षेत्र में साहस की मिसाल बनी हुई हैं। बता दें, गौरीकुंड हाईवे पर बड़ासू फाटा के समीप क्रेस्टल हेली पैड के नीचे हाइवे पर चाय की दुकान का संचालन करने वाली लक्ष्मी के आगे ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दुकान चला रही लक्ष्मी देवी ने देवदूत बनकर तीन यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि घायल पायलट को भी निकालने का प्रयास किया। दुकान के पास हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियां तेजी से चल रही थीं जिससे यात्रियों में दहशत थी। लक्ष्मी ने घायल पायलट को बचाने का भी प्रयास किया।
अपनी जान की परवाह किए बिना हैलीकॉप्टर की ओर दौड़ पड़ी, वहीं लक्ष्मी के साहस की पूरे क्षेत्र में तारीफ हो रही है। लक्ष्मी के पति राकेश सिंह रावत भारतीय सेना से सेवानिवृत हैं। उनके दो बच्चे हैं। लक्ष्मी ने बताया कि बच्चों की छुट्टियां होने से इन दिनों अपनी दुकान का संचालन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जब उनकी दुकान के आगे ही एका एक हेली की इमेरजैंसी लैंडिंग हुई तो अपनी जान की परवाह किए बगैर हेली की ओर जा पड़ी ओर दरवाजा खोल यात्रियों को पकड़ कर बाहर लाई। इसी दौरान वहां हेली कर्मचारी सहित बड़ी तादात में स्थानीय लोग पहुंचे सभी ने लक्ष्मी के साहस की तारीफ की।



