उत्तराखंड

केदारनाथ में तमिलनाडु का 11 वर्षीय बच्चा बिछड़ा, पुलिस की सूझबूझ से परिजनों से मिला

केदारनाथ में तमिलनाडु का 11 वर्षीय बच्चा बिछड़ा पुलिस की सूझबूझ से परिजनों से मिला

सोनप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा के आसपास परिजनों से बिछड़े बालक को पुलिस ने खोजबीन कर परिजनों से मिलवाया।

बुधवार को साइराम पुत्र श्री मंजूनाथ (उम्र 11 वर्ष) निवासी तमिलनाडु जो श्री केदारनाथ धाम से गौरीकुण्ड जाते वक्त पुराना रामबाड़ा के पास से अपने माता पिता से बिछड़ गया था रामबाड़ा के आस पास बालक के परिजन को काफी तलाश किया गया लेकिन नहीं मिल पाए। बालक अपने परिजनों से बिछड़ कर काफी घबराया व रो रहा था। चौकी प्रभारी भीमबली यशपाल सिंह रावत उक्त बालक को सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी भीमबली पर लाया गया व लगातार अनाउंसमेंट व यात्रा पड़ाव की चौकियों से सम्पर्क के माध्यम से परिजनों की तलाश करने का प्रयास किया गया। उक्त बालक हिंदी नही अपितु तेलगु में बात कर रहा था। जिसे समझना मौजूदा पुलिस बल के लिए मुश्किल हो रहा था। परिजनों की ढूंढ खोज के क्रम में बालक से उनके द्वारा किए गए लास्ट नाइट स्टे के बारे में पता किया गया तो बालक को केवल हेलीपैड के पास केदारवासी नाम से होटल याद था। तत्काल होटल केदारवासी का सम्पर्क नंबर पता कर उससे सम्पर्क किया गया और बालक की माता श्रीमती राधिका देवी का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर बालक की बात उसकी मां से करवाई गई जो गौरीकुंड पहुंच चुके थे। बालक को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!