उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलते ही यात्रा पड़ावों पर लौटने लगी रौनक

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खुलते ही तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है। तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थ यात्री तुंगनाथ धाम पहुंचकर भगवान तुंगनाथ के स्वयभू लिंग की पूजा – अर्चना और जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित कर रहे है। तुंगनाथ यात्रा पड़ावों पर तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की भारी संख्या में आवाजाही होने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर रौनक लौटने लगी है। तुंगनाथ धाम पहुंचने वाला तीर्थ यात्री तुंगनाथ घाटी व चन्द्रशिला के प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू होकर अपने को धन्य महसूस कर रहा है। तुंगनाथ घाटी में रूक – रूककर हो रही बारिश से चोपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग के दोनों तरफ फैले सुरम्य मखमली बुग्यालों में हरियाली लौटने तथा विभिन्न प्रजाति के पुष्पों के खिलने से उस भूभाग के प्राकृतिक सौन्दर्य पर चार चांद लगने शुरू हो गयें है।

बता दे कि तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बीते शुक्रवार को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये थे कपाट खुलने के पावन अवसर पर 16 सौ से अधिक तीर्थ यात्री तुंगनाथ धाम पहुंचकर कपाट खुलने के साक्षी बने थे। तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन दिन सैकड़ों तीर्थ यात्रियों के तुंगनाथ धाम पहुंचने से यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है तथा व्यापारियों के चेहरे खिलने लगे हैं।

तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया कि तुंगनाथ धाम की यात्रा धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगी है तथा तुंगनाथ धाम पहुंचने वाला तीर्थ यात्री तुंगनाथ धाम में पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने के बाद चन्द्र शिला के शिखर पर पहुंचने के बाद तुंगनाथ घाटी का दृश्योवलोकन करने के बाद अपने को धन्य महसूस कर रहा है।bपहली बार तुंगनाथ धाम की यात्रा पर आये दिल्ली जनकपुरी निवासी निखिल ने बताया कि चोपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग के दोनों तरफ फैले सुरम्य मखमली बुग्यालों में हरियाली लौटने से तुंगनाथ घाटी के प्राकृतिक सौन्दर्य पर चार चांद लगने शुरू हो गये हैं। राजस्थान भिवाडी निवासी दीपक ने बताया कि तुंगनाथ धाम में पूजा अर्चना करने से मनौवाछित फल की प्राप्ति होती है इसलिए तुंगनाथ धाम में बार – बार जाने की लालसा बनी रहती है। आगरा निवासी अनामिका का कहना है कि तुंगनाथ घाटी के प्राकृतिक सौन्दर्य को प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार दिया है इसलिए तुंगनाथ घाटी के पग – पग पर पर्दापण करने से असीम शान्ति की अनुभूति होती है। उज्जैन निवासी जूही ने बताया कि तुंगनाथ धाम में पूजा – अर्चना के बाद बड़ा शगुन मिलता है इसलिए प्रति वर्ष लाखों तीर्थ यात्री तुंगनाथ धाम पहुंचकर पुण्य के भागी बनते हैं। स्थानीय व्यापारी बिक्रम सिंह भण्डारी ने बताया कि तुंगनाथ घाटी पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में धीरे – धीरे इजाफा हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!