केदारनाथ हाइवे बैरांगना फाटा के समीप बाइक सवार की मौत

केदारनाथ हाइवे बैरांगना फाटा के समीप बाइक सवार की मौत
फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बैरांगना फाटा के समीप देर रात्रि बाइक सवार की सड़क पर गिर जाने से मौत हो गई।
गुरुवार रात्रि करीब 8:30 बजे बैरांगना फाटा के समीप बड़े मोड पर बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई जिसमें बाइक सवार शादाब पुत्र शमीम उम्र 35 वर्ष नज़ीमाबाद, बिजनौर निवासी सड़क पर गिर गया, जिसके सिर पर गंभीर चोट लगी।
बता दें कि बाइक सवार गुप्तकाशी की ओर जा रहा था वहीं घटना स्थल पर मोड होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फाटा चौकी पुलिस पहुंची मृतक बाइक सवार को 108 एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भिजवा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सती ने बताया कि देर रात्रि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतक का रेस्क्यू किया गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई थी जिसे त्वरित एंबुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र फाटा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आई हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच जारी है।



