उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

जीआईसी बसुकेदार में पीटीए की नव कार्यकारिणी का गठन, राजेश बिष्ट अध्यक्ष 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदार मे शैक्षणिक सत्र 2025 / 26 के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेश बिष्ट व सचिव पद की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य को दी गयी। बैठक मे विद्यालय मे फैली समस्याओ के साथ ही नौनिहालो को बेहतरीन शिक्षा देने पर विस्तृत चर्चा की गयी।

पीटीए के नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश बिष्ट वर्तमान समय मे अगस्तमुनि विकासखंड के प्रधान संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष के साथ ग्राम पंचायत नैणी पौण्डार के प्रशासक के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनो से जुड़कर निरन्तर समाज सेवा कर रहे है। विद्यालय परिसर मे प्रधानाचार्य एल पी भट्ट की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे पी टी ए का गठन करते हुए अध्यक्ष राजेश बिष्ट , सचिव प्रधानाचार्य एल पी भट्ट , कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट के अलावा बबीता देवी, रीना देवी, रजनी भण्डारी , भ्यूराज नेगी, नीलम देवी, पुष्पादेवी , जयबीर सिह पंवार, सतेन्द्र सिंह भण्डारी , माहेश्वरी देवी को सदस्य नामित किया गया। पीटीए के नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने अपने सम्बोधन मे विद्यालय परिवार व अभिभावको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार व अभिभावको द्वारा उन्हे जो जिम्मेदारी दी गयी उनका निर्वहन समर्पण भावना से किया जायेगा तथा विद्यालय मे फैली समस्याओ के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होने कहा कि आने वाले समय मे विद्यालय परिवार व अभिभावको के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रमो व खेलकूद प्रतियोगिताओ को बढावा दिया जायेगा जिससे सांस्कृतिक गतिविधियो मे रूचि रखने वाले छात्रो को उचित मंच मिल सके तथा खेलो के प्रति नौनिहालो मे नव ऊर्जा का संचार हो सके। उन्होने कहा कि नौनिहालो के सर्वागीण विकास के लिए अभिभावकों, शिक्षकों व पीटीए की कार्यकारिणी के मध्य आपसी समन्वय बहुत जरुरी है । नवनियुक्त कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नौनिहालो के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाये संचालित की जा रही है जिसका लाभ हर छात्र को लेना चाहिए। प्रधानाचार्य/ सचिव एल पी भट्ट ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओ मे हाईस्कूल का परीक्षाफल 98 : 21 तथा इन्टरमीडियेट का परीक्षाफल 91 प्रतिशत रहा जिसमे हाईस्कूल मे 28 तथा इन्टर मे 68 नौनिहालो ने प्रथम श्रेणी मे बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की । इस मौके पर भानु प्रकाश भट्ट, ललित मोहन गोस्वामी , विनोद राणा , जीत राणा सहित विभिन्न क्षेत्रो के सैकड़ो अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!