उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा जिला कार्यालय तथा सभी मंडल एवं बूथों पर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन 

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी रूद्रप्रयाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाया। भाजपा जिला कार्यालय एवं सभी मंडल मुख्यालय तथा मंडलों के सभी बूथों पर पर डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया।

अगस्त्यमुनि ,ऊखीमठ, जखोली में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। तदोपरांत सभी कार्यक्रमों के अंत में मिष्ठान वितरण का आयोजन भी किया गया। जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीपक प्रज्वलित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने डॉ.आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उनके सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में व्यापक परिवर्तन आया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान हेतु समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें डॉ. आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान एवं समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामाजिक समरसता, एकता और मानवाधिकारों के लिए समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने उखीमठ मंडल में कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने शोषितों, वंचितों और महिलाओं के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे समावेशी एवं समतावादी समाज के निर्माण हेतु आजीवन समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि सामाजिक असमानता के उन्मूलन हेतु आपके द्वारा दिया गया योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने जखोली मुख्यालय में उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के योद्धा और दलितों, शोषितों एवं वंचितों के सशक्त स्वर बाबा साहब के विचार हमारे मार्गदर्शक हैं। शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी आजीवन वंचितों के अधिकारों के लिए कटिबद्ध रहे। इस दौरान राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने उखीमठ मुख्यालय में कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर उन्होंने भारत की महान लोकतांत्रिक विरासत को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज निर्माण की दिशा में बाबासाहेब के विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में अलग-अलग मंडलों में निवर्तमान जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवान ,वाचस्पति सेमवाल, दिनेश उनियाल, शकुंतला जगवान ,पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाड़ी ,अशोक खत्री, बीना बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विक्रम पटवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, अध्यक्ष नगर पंचायत गुप्तकाशी विश्वेश्वरी देवी ,अध्यक्ष नगर पंचायत तिलवाड़ा विनीता देवी, ओमप्रकाश बहुगुणा, भूपेंद्र भंडारी, अरुण चमोली, सविता भंडारी,प्रदीप राणा, गजेंद्र चौधरी, राजेंद्र लाल, मुकीम अहमद, अरविंद गोस्वामी, विकास डिमरी,जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, सुनील नौटियाल, अजय सेमवाल,चन्द्रमोहन सेमवाल, अनूप सेमवाल,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!