उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

द्वितीय केदार मदमहेश्वर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वैशाखी पर्व पर होगी घोषित

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। पंच केदारों में द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर तथा तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने तथा चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों से हिमालय रवाना होने की तिथि आगामी 14 अप्रैल को वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में पंचाग गणना के अनुसार  घोषित की जायेगी।

जानकारी देते हुए केदारनाथ मन्दिर प्रभारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि पंच केदारो में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट खोलने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से कैलाश रवाना होने की तिथि वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार विद्वान आचार्यों, मन्दिर समिति के अधिकारियों तथा हक – हकूधारियो की मौजूदगी में घोषित की जायेगी। उन्होने बताया कि ओकारेश्वर मन्दिर मे धीरे – धीरे शीतकालीन यात्रा परवान चढ़ने लगी है।

वही, दूसरी ओर जानकारी देते हुए तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि पंच केदारो में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के मक्कूमठ से कैलाश रवाना होने की तिथि वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में पंचाग गणना के अनुसार विद्वान आचार्यों, मन्दिर समिति के अधिकारियों व हक – हकूधारियो की मौजूदगी में घोषित की जायेगी।

मन्दिर समिति का 14 सदस्यीय दल 18 अप्रैल को होगा केदारनाथ रवाना।

ऊखीमठ। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति का 14 सदस्यीय एडवांस दल 18 अप्रैल को ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना होगा तथा दल आगामी 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा व्यवसथाओ में जुट जायेगा। मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना होने वाले एडवास दल में सहायक अभियन्ता , फार्मसिस्ट , भण्डार प्रभारी , अवर अभियन्ता , वर्क सुपरवाइजर , विधुतकर्मी , स्वयं सेवक तथा सफाई कर्मचारी शामिल होगे। एडवास दल केदारनाथ धाम पहुंचकर आगामी 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं में जुट जायेगा।

 शीतकालीन तीर्थ यात्रियो का आकंडा 44 हजार के पार

ऊखीमठ । शिव – पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मे भी शीतकालीन यात्रा धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगी है । आगामी 14 अप्रैल से वैसाखी पर्व से शीतकालीन यात्रा मे भारी वृद्धि होने के आसार बने हुए है । मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक त्रियुगीनारायण तीर्थ अभी तक 22 हजार 697 पुरूष, 19 हजार 856 महिलाये , 1683 नौनिहाल तथा 18 विदेशी सैलानी सहित 44 हजार 254 तीर्थ पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!