उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

ऊखीमठ : आवारा पशुओ के लिए गौ धाम बनाने की तहसील प्रशासन से मिली अनुमति

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। नगर पंचायत क्षेत्र को शीघ्र आवारा पशुओ से निजात मिलने वाली है। नगर क्षेत्र में आवारा पशुओ को हरिओम आश्रम गौ धाम तिमली विकासनगर पहुंचाने के लिए गौ धाम बनाने के लिए तहसील प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है। भविष्य मे आवारा पशुओ के लिए स्थानीय प्रशासन, पशुपालन व वन विभाग के साथ आम जनता को सजग होने की आवश्यकता है, तथा छ माह बुग्यालो मे प्रवास करने वाले पशु पालको के पास रहने वाले पशुओ का पशुपालन विभाग द्वारा टोकन लगाने के बाद आवारा पशुओ की समस्या से निजात मिल सकती है।

नगर क्षेत्र मे बन्दरो के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग निरन्तर कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय मे बन्दरो के आतंक से निजात दिलाने के लिए हिमाचल की तर्ज पर कार्य योजना तैयार की जायेगी तथा नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए नगर पंचायत की बोर्ड बैठक मे 45 प्रस्ताव पारित किये गये है तथा नगर क्षेत्रान्तर्गत पांच स्थानो पर पार्क बनाने की कार्य योजना को भी पारित की गयी है। यह बात नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने नगर पंचायत सभागार मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे कही। उन्होने कहा कि नगर क्षेत्र सहित आसपास के गांवो मे लम्बे समय से आवारा पशुओ की समस्या बनी हुई थी तथा आवारा पशुओ की समस्या से निजात दिलाने के लिए शीघ्र आवारा पशुओ को हरिओम आश्रम गौ धाम तिमली विकासनगर पहुंचाया जायेगा तथा आवारा पशुओ को विकासनगर पहुंचाने के लिए गौ धाम का अनुमति पत्र 18 मार्च तथा तहसील प्रशासन का अनुमति पत्र 19 मार्च को मिल चुका है । उन्होने कहा कि आवारा पशुओ को विकासनगर पहुंचाने के लिए वाहनो की व्यवस्था की जा रही है तथा ग्रामीण महिलाओ द्वारा रास्ते के लिए चारा देने मे सहयोग किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि प्रयोग करने के बाद पशु को आवारा छोड़ना निन्दनीय है तथा भविष्य मे आवारा पशुओ की समस्या और गम्भीर हो सकती है इसलिए सभी विभागो , ग्राम पंचायत प्रतिनिधियो के साथ जनमानस को आगे आना होगा तभी आवारा पशुओ के आतंक से निजात मिल सकती है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओ के संरक्षण के लिए जनपद प्रभारी व पशुपालन मंत्री से वार्ता की गयी थी उन्होने भी जनपद स्तर पर गौशाला खोलने का आश्वासन दिया है। उन्होने कहा कि नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए बोर्ड बैठक मे 45 प्रस्ताव पारित किये गये है तथा चुन्नी गांव मे शीघ्र पेयजल संकट को दूर किया जायेगा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधूरे लिंक मोटर मार्ग को प्रथमिकता दी गयी है जिससे बीमार व गर्भवती महिलाओ को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने मे सुविधा मिल सके। उन्होने कहा कि नगर क्षेत्रान्तर्गत पांच स्थानो पर पार्क विकसित किये जायेगे जिससे भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंचने वाले तीर्थ यात्री ,पर्यटक सैलानी व प्रकृति प्रेमी हिमालय की चमचमाती स्वेत चादर तथा ऊखीमठ की सुन्दरता से अति निकट से रूबरू हो सके तथा भविष्य मे आम जनमानस के सहयोग से ऊखीमठ नगर क्षेत्र को तीर्थ व पर्यटन नगरी के रूप मे विकसित करने की सामूहिक पहल की जायेगी। इस मौके पर सभासद बलवीर पंवार, पूजा देवी ,सरला रावत ,प्रदीप धर्म्वाण व अधिशासी अधिकारी सुनील वर्मा मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!