उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

महिला दिवस पर आशा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न, पुष्पा, दीपा व आशा को सर्वश्रेष्ठ आशा पुरस्कार से नवाजा

देवेश्वरी, नीलम व गीता को सर्वश्रेष्ठ आशा सुगमकर्ता पुरस्कार से किया सम्मानित

जखोली के नाम रहा सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुरस्कार

रूद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय आशा सम्मेलन में वर्ष 2024-25 के लिए पुष्पा देवी, दीपा देवी व आशा देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं देवेश्वरी देवी, नीलम राणा व गीता रावत सर्वश्रेष्ठ आशा फेसिलिटेटर रहीं जबकि, सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुरस्कार जखोली के नाम रहा।

नगर स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित आशा सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विधायक आशा नौटियाल ने आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की रीढ बताते हुए कहा कि वे विषम भौगोलिक परिस्थितयों के बीच बेहतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने आशाओं और आशा फेसिलिटेटर को और अधिक संवेदनशीलता व जागरूकता के साथ अपने दायित्व निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश व देश की सरकार द्वारा महिलओं को सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक सहित हर क्षेत्र में सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने आशा व आशा फेसिलिटेटर की मांगों पर सार्थक कारवाई के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की आशाओं की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए इस बाबत आशा संगठन को मांग व प्रस्ताव भेजने को भी कहा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यक्रम व आशा कार्यकत्रियों की भूमिका के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की ब्रांड एंबेसडर हैं, उनके बिना स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से संचालित करवा पाना मुमकिन नहीं है। उन्होंने आशाओं को और अधिक बेहतर ढंग से स्वास्थ्य योजनाओं को संपादित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सर्वक्षेष्ठ आशा कार्यकत्री पुरस्कार की श्रेणी में पुष्पा देवी (सतेराखाल), दीपा देवी (उच्छौला), आशा (ऊखीमठ) को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि सुनीता देवी, निर्मला देवी, सोनिका देवी को द्वितीय तथा गणेशी देवी, विमला देवी व दुर्गा देवी को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
वहीं सर्वश्रेष्ठ आशा सुगमकर्ता का प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से अगस्त्यमुनि की देवेश्वरी देवी, जखोली की नीलम राणा, ऊखीमठ की गीता रावत के नाम रहा। इसी श्रेणी में सुशीला देवी, विमला रावत, सुषमा अन्थवाल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि दुर्गा देवी, संतोषी नेगी व सुधा नौटियाल तीसरे स्थान पर रहीं। सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक जखोली के दिगंबर भंडारी को दिया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में गायत्री परिवार शांतिकुज द्वारा गर्भाधान संस्कार को लेकर स्वस्थ्य, प्रतिभाशाली, प्रखर तेजस्वी, बुद्धिमान, सभ्य, संस्कारवान पीढ़ी निर्माण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सविता भंडारी, मंडल अध्यक्ष आरती रावत, ग्राम प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली, आशीष नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशुतोष, आशा संगठन की जिलाध्यक्ष कमला राणा, आशा सुगमकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष सुशीला सेमवाल, आशा ब्लाक अध्यक्ष आशा संगठन ललिता देवी (अगस्त्यमुनि), लक्ष्मी देवी (जखोली), गीता देवी (ऊखीमठ), डाॅ. शशिबाला, डीपीएम हिमांशु नौडियाल, डीसीएम आशा हेमलता गैरोला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!