उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

भीरी- डमार मोटर पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन, कार्य प्रारंभ न होने पर होगा चक्का जाम

ऊखीमठ। भीरी – डमार मोटर मार्ग पर मन्दाकिनी नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर डमार गांव के ग्रामीणो का आन्दोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणो के आन्दोलन को विभिन्न गांव के ग्रामीणो व जनप्रतिनिधियो द्वारा अपना समर्थन दिया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते भीरी – डमार मोटर मार्ग पर मन्दाकिनी मे अधर मे लटके पुल का निर्माण कार्य पूरा नही हुआ तो आन्दोलन को उग्र रूप दिया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन – प्रशासन व सम्बन्धित विभाग की होगी। आन्दोलन के दूसरे दिन ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रमुख घनानंद सती ने कहा कि विभागीय लापरवाही से पुल का निर्माण कार्य अधर मे लटका हुआ है जिसका खामियाजा ग्रामीणो को भुगतना पड़ रहा है। निवर्तमान प्रधान भीरी हरि कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार ग्रामीणो को डबल इंजन की सरकार का प्रलोभन देकर चहुंमुखी विकास का वादा कर रही है वही दूसरी ओर पुल का निर्माण कार्य महीनो से अधर मे लटकने के कारण प्रदेश सरकार व सम्बन्धित विभाग की कार्य प्रणाली सवालो के घेरे मे आ गयी है। निवर्तमान प्रधान बरम्वाडी अनूप रावत ने कहा कि शासन – प्रशासन व पीएमजीएसवाई विभाग को बार – बार अवगत कराने के बाद भी कोई ग्रामीणो की सुध लेने को राजी नही है।

मोटर मार्ग संघर्ष समिति अध्यक्ष जगमोहन सिंह भण्डारी ने कहा कि यदि समय रहते ग्रामीणो की मांग पर अमल करते हुए निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य पूरा नही किया गया तो आन्दोलन को व्यापक रूप दिया जायेगा तथा ग्रामीणो भूख हड़ताल व चक्काजाम के लिए विवश हो जायेगे जिसकी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन व सम्बन्धित विभाग की होगी। भीमसेन टैक्सी यूनियन अध्यक्ष भीरी रहिश अहमद ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य अधर मे लटकने से ग्रामीण यातायात सुविधा से वंचित है । इस मौके पर निवर्तमान प्रधान गुड्डी देवी ,सचिव रघुवीर सिंह नेगी ,पवन भण्डारी ,गिरीश चौहान, किशोर बिष्ट, दिगम्बर रावत ,स्वामी गुलाब भारती ,बृजलाल ,रमेश चन्द्र सेमवाल, महिपाल रौथाण, संजय रौथाण, भवान सिंह, रश्मि रावत, अनीता चौहान, सीता देवी,विनीता चौहान, प्रमिला देवी ,भागीरथी देवी ,रजनी देवी,संजय बिष्ट, योगेन्द्र चौहान, सुदर्शन चौहान, गोपाल सिंह चौहान, पी डी सेमवाल, मदन सिंह चौहान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!