उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग।  ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के उद्देश्य से एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों को युवा वर्ग में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोके जाने स्कूलों व छात्र -छात्राओं के बीच जाकर नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक किए जाने तथा नशे का काला कारोबार करने वालों के विरुद्ध शिकंजा कसने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आगामी नगर निकाय निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु कहा गया हैं।

गत 20 जनवरी को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से स्थान मंडोला के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 504 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। जिसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 08/20 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का विवरण

खिलाप राम पुत्र श्री बचुवा राम निवासी ग्राम रुईसाण चुक डुंगरी तहसील थराली जिला चमोली।

पुलिस टीम का विवरण

1- निरीक्षक मनोज नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग

2- उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत, चौकी प्रभारी घोलतीर, कोतवाली रुद्रप्रयाग

3- आरक्षी अनूप लिंगवाल, चौकी घोलतीर, कोतवाली रुद्रप्रयाग

4- आरक्षी रामनारायण ध्यानी, चौकी घोलतीर, कोतवाली रुद्रप्रयाग

 

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने बताया कि जनपद पुलिस के स्तर से वर्ष 2025 में एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत दूसरी कार्यवाही की गयी है। उन्होने कहा कि एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत की जा रही कार्यवाही सराहनीय है तथा आगे भी इस मिशन के अनुरूप उचित कार्यवाही करने का भरोसा जताया गया है। उनके द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!