उत्तराखंडखेलफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

25 जनवरी को अगस्त्यमुनि में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन

25 जनवरी को अगस्त्यमुनि में क्रास कंट्री दौड़ का होगा आयोजन

विजेता खिलाडिय़ों को किया जाएगा पुरस्कृत

रूद्रप्रयाग।  खेल विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व 25 जनवरी को क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। अलग-अलग आयु वर्ग में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों को आधार कार्ड व जन्म संबंधी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। प्रतिभागी 24 जनवरी सायं 5 बजे तक अपने नामों की प्रविष्टि जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि में करा सकते हैं।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने  जानकारी देते हुए कहा कि 25 जनवरी को अंडर-16 बालक व बालिका वर्ग तथा ओपन महिला वर्ग हेतु 03 किमी क्रास कंट्री दौड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से सिल्ली बाजार तथा वापस उसी रूट पर होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा ओपन पुरुष वर्ग में 06 किमी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को खेल विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों से उनके विद्यालयों में अध्ययनरत बालक व बालिकाओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!