शराब तस्करी कर रहे 02 व्यक्तियों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब तस्करी कर रहे 02 व्यक्तियों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। आगामी नगर निकाय निर्वाचन को लेकर राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग की कार्यवाही के दौरान कोतवाली रुद्रप्रयाग तथा थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में दो व्यक्तियों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग तथा थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को आबकारी अधिनियम के तहत सीज किया गया है।
कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त पद्म बहादुर थापा, पुत्र हर्ष बहादुर थापा, निवासी थला, राइका शिवालिक 5 नेपाल। हाल पता रैंतोली, रुद्रप्रयाग है। जिसके पास से 24 अद्दे सोलमेट, 48 पव्वे 8 पीएम गोल्ड अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

वहीं, थाना अगस्त्यमुनि पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त मोहम्मद गुलफाम, पुत्र शमसीद, ग्राम सीकरी, थाना नटहौर, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी यूनीक फर्नीचर हाउस चन्दापुरी, अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग से 68 पव्वे सोलमेट व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।



