उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

निकाय चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

नगर निकाय चुनावों को सफलतापूर्वक एवं पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

रूद्रप्रयाग। नगर निकाय निर्वाचन को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशानुसार, पी.जी. कॉलेज अगस्त्यमुनि में मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में अधिकारियों और कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 3 आरओ, 15 एआरओ, 6 जोनल ऑफिसर, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 50 पीठासीन अधिकारी, 50 मतदान अधिकारी प्रथम (रिजर्व सहित) कुल 137 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती ने उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी नगर निकाय निर्वाचन को निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही जो दायित्व और जिम्मेदारी जिस अधिकारी या कार्मिक को दी गई है, उसका गंभीरता से निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण को संवेदनशीलता और गंभीरता से ग्रहण करें। यदि किसी को कोई शंका या समस्या हो, तो उसका समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही कर लें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक छोटी सी भूल या चूक निर्वाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकती है।
मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न की जाए। सभी अधिकारी और कार्मिक दिशा-निर्देशों और गाइडलाइंस का भली-भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव बैलेट बॉक्स और बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएंगे।
इस दौरान कार्यालय में मास्टर ट्रेनर लोकेन्द्र सिंह बिष्ट और मनोज सिंह बिष्ट ने स्लाइड शो के माध्यम से निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने से लेकर मॉक पोल और मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने तथा निर्वाचन सामग्री जमा कराने तक विस्तार से प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। साथ ही बैलेट बॉक्स का प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी जखोली/जोनल मजिस्ट्रेट अगस्त्यमुनि भगत सिंह फोनिया, रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा मीनल गुलाटी, और रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अनीता पंवार, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!