उत्तराखंडखेलगांवफटाफट ख़बरेंमनोरंजनरुद्रप्रयाग

केदार क्लब फाटा द्वारा क्रिकेट के महाकुंभ का 1 जनवरी से शुभारंभ, विजेता को मिलेंगे एक लाख

रूद्रप्रयाग/फाटा। जनपद रुद्रप्रयाग के केदारघाटी में केदार क्लब फाटा द्वारा नववर्ष के शुभारंभ अवसर पर 1 जनवरी 2025 से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
बता दें कि, इस वर्ष फाटा क्षेत्र वासियों के सहयोग से केदार क्लब फाटा द्वारा नारायण क्रिकेट स्टेडियम में भब्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे विजेता टीम को एक लाख रुपए एवं उपविजेता टीम को इक्यावन हजार रुपए की पुरस्कार धनराशि  कमेटी द्वारा तय की गई है। टूर्नामेंट का आयोजन नारायण स्टेडियम फाटा में किया जायेगा।
टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीम को इनाम धनराशि के साथ सुन्दर ट्रॉफियाँ भी दी जाएंगी। साथ ही टूर्नामेंट में अन्य कई आकर्षक पुरस्कार भी आयोजनकर्ताओं के द्वारा दिए जायेंगे।
केदार क्लब फाटा के अध्यक्ष जमुना प्रसाद ने कहा कि इस वर्ष समस्त फाटा क्षेत्रवासियों के सहयोग से भब्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से टूर्नामेंट में भाग लेने की पेशकश की है। उपाध्यक्ष नितिन जमलोकी ने बताया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने हेतु ओपन वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सचिव धीरेन्द्र सिंह रावत ने सभी खेल प्रेमियों से ओपन टूर्नामेंट में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की।
आयोजक अतुल जमलोकी व पप्पू तिवारी ने बताया कि इस बार लाल मिट्टी से पिच को तैयार किया गया है, जिसमे गेंदबाज व बल्लेबाज दोनों को मदद मिल सकती है। साथ ही उन्होंने बताया कि पिच के दोनों एन्ड से बल्लेबाजी की जाएगी।
इस मौके पर सरंक्षक लोकेश तिवारी, वंशीधर कुर्मांचली, अशोक जमलोकी, नागेन्द्र रावत, सुभाष कुर्मांचली, कमल सिंह रावत, देवेंद्र सेमवाल, नन्द लाल, प्रवीण मैंखंडी, पंकज सेमवाल, नितिन तिवारी, हर्षवर्धन तिवारी, राकेश साजवान, कुलदीप कुर्मांचली, अमित सेमवाल, कैलाश, जितेंद्र, शिशुपाल सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य तथा खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!