उत्तराखंडखास खबरेंशिक्षा

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम

रूद्रप्रयाग। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की केंद्र पोषित योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज घिमतोली एवं राजकीय इंटर कॉलेज मयकोटी में एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला एवं बालिकाओं से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त आयोजित कार्यशाला में विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं से ऐसे स्थानों का चयन करने को कहा गया जहां पर उन्हें विद्यालय आते जाते समय असुरक्षित महसूस होता है तथा इसके साथ ही इसके निराकरण हेतु सुझाव भी मांगे गए जिसमें छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से आई महिला चिकित्सकों द्वारा छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट द्वारा छात्राओं को उनके अधिकार एवं कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर श्री सुरेंद्र द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर और बाल कानूनों के साथ बाल योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जेंडर स्पेशलिस्ट प्रियंका द्वारा मिशन शक्ति योजना के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!